03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा प्रभावित, हाईवे बंद, जगह-जगह रोके गए तीर्थयात्री

एफएनएन, उत्तराखंड : में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर गहराने लगा है। केदारनाथ में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते आज सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को एहतियातन रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि केदारनाथ पैदल मार्ग के सभी पड़ावों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

वहीं, दूसरी ओर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट के समीप पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। इससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को मार्ग में ही रोक दिया गया है।

रातभर की बारिश के कारण ज्योतिर्मठ क्षेत्र में चट्टानों से पत्थर छिटक कर हाईवे पर आ गिरे, जिससे हाईवे के दोनों ओर तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पुलिस और बीआरओ की टीमें पहुंच चुकी हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मार्ग खुलते ही तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। प्रशासन तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और मौसम के मद्देनजर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img