Thursday, February 6, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचारधाम यात्रा 2024: यमुनोत्री और केदारनाथ में 4 यात्रियों की मौत, यात्रा...

चारधाम यात्रा 2024: यमुनोत्री और केदारनाथ में 4 यात्रियों की मौत, यात्रा में अब तक गई 81 की जान

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक दो यात्रियों की मौत यमुनोत्री धाम और दो की केदारनाथ में हुई है। यमुनोत्री में अब तक 19 यात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 38 यात्री जान गंवा चुके हैं। जबकि चारधाम यात्रा में अब तक 81 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

जानकारी के अनुसार, सगर कुमार शारदा(66) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी पश्चिम बंगाल और मृणालिनी विजयभावे(69) पत्नि विजयवसंत राव भावे, निवासी महाराष्ट्र की यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौटते समय दो जून को मौत हुई थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत की ओर भाजपा, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरू

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments