03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा 2023 : बदरी-केदार में भक्‍तों के लिए बनेंगी टेंट कॉलोनी, केदारनाथ में होगी 10 हजार बेड की व्यवस्था

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रहने की सुविधा को देखते हुए टेंट कॉलोनी के निर्माण की योजना बना रही है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में टेंट कॉलोनी बनाकर पांच हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है।

साथ ही सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के बीच निजी व सरकारी भूमि पर पांच हजार क्षमता की टेंंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार बदरीनाथ में शुरुआती चरण में कार्मिकों के रहने के लिए टेंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर यहां यात्रियों के लिए भी टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी।

प्रदेश में चारधाम यात्रा में गत वर्ष रिकार्ड संख्या में यात्री आए थे। इस दौरान यात्रियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस वर्ष सरकार ने चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

  • यात्रियों के रहने की सुविधाओं पर फोकस

फोकस इस बार यात्रियों के रहने की सुविधाओं पर किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार केदारघाटी घोड़ापड़ाव से लेकर केदारनाथ धाम तक 10 हजार बेड क्षमता की अलग-अलग टेंट कॉलोनी बनाई जाएंगी।

इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अपनी निजी भूमि में टेंट कॉलोनी बनाने के लिए भी अनुमति दी है। इसके साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम व अन्य संस्थाओं से भी टेंट कॉलोनी बनाने को कहा गया है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी पांच हजार बेड क्षमता की टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी। उद्देश्य यह कि यात्रियों को यहां ठहरने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • प्लास्टिक बोतल व रैपर वापसी को जारी किए जाएंगे बारकोड

चारधाम यात्रा में इस बार यात्रा प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा है। इसके लिए गुप्तकाशी से लेकर केदारनाथ धाम तक जगह-जगह दुकानों में प्लास्टिक की बोतलें व रैपर वापस लिए जाएंगे। हर बोतल व रैपर पर एक क्यू आर कोड लगाया जाएगा। इन्हें दुकानों पर वापस करने में 10 रुपये प्रति बार कोड दिए जाएंगे। यात्रा प्रशासन का लक्ष्य 10 लाख बोतलों व रैपर को वापस लेने का है। यह व्यवस्था अन्य धामों में भी लागू की जाएगी।

  • प्लास्टिक में प्रसाद की नहीं होगी पैकिंग

चारों धामों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए इस बार प्रसाद की प्लास्टिक फ्री पैकिंग की जाएगी। यात्रा प्रशासन ने प्रसाद बनाने वाले सभी स्वयं सहायता समूहों को इस बार प्लास्टिक में प्रसाद न पैक करने का अनुरोध किया है।

  • दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना होगा अनिवार्य

चारधाम यात्रा में इस बार नकली खाद्य पदार्थ और मनमानी कीमतों पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए यात्रा मार्ग पर पडऩे वाले सभी होटल व ढाबों को रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा। वे तय मूल्य से अधिक पर सामान नहीं बचेंगे। इस पर नजर रखने के लिए एसडीएम व तहसीलदार के नेतृत्व में टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें नकली खाद्य पदार्थों पर नजर रखने के साथ ही मनमाने रेट पर लगाम कसेंगी और यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण करेंगी।

  • यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बनाए जाएंगे शौचालय

यात्री सुविधाओं के मद्देनजर इस बार यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें मोबाइल शौचालय तो रहेंगे ही, साथ ही विभिन्न मार्गों पर 20-20 सीट वाले 10 बड़े शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। इनमें स्नानकक्ष भी बनाए जाएंगे। केदारनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में भी शौचालय बनाए जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर टेंट कॉलोनी बनाने के साथ ही प्लास्टिक की बोतलों को वापस लेने की व्यवस्था की जा रही है। जगह-जगह शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर पडऩे वाले सभी जिलों को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

चारधाम यात्रा मार्ग के मुख्य जिलों में आवासीय सुविधा
  • जिला – आवासीय सुविधा – बेड
  • चमोली – 1005 – 52420
  • रुद्रप्रयाग – 547 – 11900
  • टिहरी – 868 – 27624
  • उत्तरकाशी – 865 – 16724

 

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img