03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चैत्र नवरात्र : शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्र कल से, जानें कलश स्थापना पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मां दुर्गा की विशेष आराधना को समर्पित चैत्र नवरात्र कल बुधवार से शुरू हो जाएंगे। कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह छह बजकर 23 मिनट से सात बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 30 मार्च तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना होगी।

  • नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र घटस्थापना के साथ शुरू हो जाते हैं। आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार, नवरात्र के दौरान व्रत धारण कर पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से वह अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। जिससे सुख, समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

घरों में अखंड जोत जलाने के साथ इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा मंगलवार रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर बुधवार रात आठ बजकर 20 मिनट तक रहेगी। ऐसे में बुधवार से नवरात्र शुरू होंगे।

नौ दिन इस तरह होगी मां दुर्गा की पूजा
  • 22 मार्च : शैलपुत्री
  • 23 मार्च : ब्रह्मचारिणी
  • 24 मार्च : चंद्रघंटा
  • 25 मार्च : कूष्मांडा
  • 26 मार्च : स्कंदमाता
  • 27 मार्च : कात्यायनी
  • 28 मार्च : कालरात्रि
  • 29 मार्च : महागौरी
  • 30 मार्च : सिद्धिदात्री
कलश स्थापना पूजा विधि
  • सबसे पहले प्रतिपदा तिथि पर सुबह जल्दी स्नान करके पूजा का संकल्प लें।
  • पूजा स्थल की सजावट करें व चौकी रखें।
  • कलश में जल भरकर रखें।
  • इसके बाद कलश को कलावा से लपेट दें।
  • फिर कलश के ऊपर आम व अशोक के पत्ते रखें।
  • इसके बाद नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर कलश के ऊपर रख दें।
  • इसके बाद धूप-दीप जलाकर मां दुर्गा की आराधना करें।
  • शास्त्रों में मां दुर्गा के पूजा-उपासना की बताई गई विधि से पूजा प्रारंभ करें।

बाजारों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़

नवरात्र पर पूजा का सामान लेने के लिए बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी है। सोमवार को सहारनपुर चौक, पटेलनगर, हनुमान चौक, करनपुर बाजार, प्रेमनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोग ने श्रृंगार किट, नारियल, धूप, दीये, कलश, जौ बोने के लिए पात्र आदि की खरीदारी की। इसके अलावा व्रत का सामान भी खरीदा।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img