Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश, हिरासत में चैतन्य...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश, हिरासत में चैतन्य बघेल

एफएनएन, भिलाई : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश से एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सियासत गर्मा गई है. भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित निवास में ईडी की टीम सुबह सुबह ही पहुंच गई. ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया है.

भिलाई में ईडी की रेड, रायपुर में हलचल: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही से पहले ईडी की दबिश से छत्तीसगढ़ की सियासी हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुम नगर आवास पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि शराब घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर यह दबिश दी गई है.

ईडी और जांच एजेंसियों पर भूपेश बघेल ने उठाए थे सवाल: इसी सप्ताह विधानसभा के मानसून सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी, ईओडब्ल्यू और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. बघेल ने कहा था कि इन एजेंसियों का प्रयोग विपक्षी दलों को दबाने के लिए किया जा रहा है. छापेमारी के दौरान मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने तीखा बयान दिया.

जन्मदिन के दिन ईडी ने लिया एक्शन: भूपेश बघेल ने कहा कि आज मेरे बेटे का जन्मदिन है. पिछले साल 2023 में मेरे जन्मदिन पर ईडी ने मेरे घर पर छापा मारा था. आज जब विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठाना था, उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मुझे रोकने के लिए ईडी भेज दी.

“हम झुकेंगे नहीं”: भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि वे डरने या झुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

कांग्रेस ने बोला तीखा हमला: वहीं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व शहर विधायक ने कहा कि बीजेपी के द्वारा भूपेश बघेल को दबाने के लिए यह कार्यवाही की गई है. भूपेश बघेल विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठाने वाले थे, उससे पहले भाजपा के द्वारा उनके घर ईडी को भेज दिया है. हम डरने वाले नहीं हैं.

कांग्रेस समर्थकों ने ईडी की गाड़ी को रोका: भिलाई स्थित निवास पर चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस नेताओं ने ईडी की गाड़ी को रोक दिया था. उसके सामने सब लोग बैठ गए थे. चैतन्य बघेल को निकालने के लिए ईडी और पुलिस अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है. भलाई से लेकर उन्हें ईडी के अधिकारी निकले हैं तो साथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह भी उसके पीछे-पीछे निकला है.

चैतन्य बघेल को रायपुर ईडी दफ्तर ले जाया गया: भिलाई में ईडी ने चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया. उसके बाद उन्हें ईडी रायपुर लेकर रवाना हुई. इस बीच रायपुर के ईडी दफ्तर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के आसपास जो भी वहां थे उन सभी को हटाया गया है यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है अनावश्यक लोगों के आने जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है एड कार्यालय के बाहर बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments