03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आनंदबर्द्धन ने सचिवालय प्रशासन की नई तबादला नीति को लागू कर दिया, वर्षों से जमे अफसर अब हटेंगे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सचिवालय में एक ही अनुभाग, विभाग में वर्षों से जमे अफसर अब हटेंगे। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने सचिवालय प्रशासन की नई तबादला नीति को तत्काल लागू कर दिया है। 31 जुलाई से पहले सभी तबादले होंगे। सचिवालय में वैसे तो 2007 में तबादला नीति लागू की गई थी, लेकिन वह प्रभावी नहीं हो पाई थीं। कई अनुभागों में अधिकारी वर्षों से जमे हुए हैं।

यह नीति सचिवालय सेवा संवर्ग के अंतर्गत अनुभाग अधिकारी से संयुक्त सचिव तक और समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर सहायक के लिए प्रभावी होगी। वार्षिक तबादलों के लिए मुख्य सचिव के अनुमोदन से समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव सचिवालय सेवा में से कोई एक अध्यक्ष होगा।

इसके अलावा अपर सचिव सचिवालय प्रशासन और मुख्य सचिव की ओर से नामित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारी सदस्य होंगे। सचिवालय सेवा के श्रेणी-क के अधिकारी को किसी एक विभाग में अधिकतम तीन साल तक तैनाती मिलेगी। श्रेणी-ख के अधिकारियों को अनुभाग में अधिकतम पांच वर्ष तक तैनाती मिलेगी। श्रेणी-ग में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी को अधिकतम पांच साल, कंप्यूटर सहायक को अधिकतम सात साल तक एक अनुभाग में तैनाती मिलेगी।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img