Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्ली'बिक जाएगी चड्डी-बनियान', तीनों खान को साथ लाने पर Shah Rukh ने...

‘बिक जाएगी चड्डी-बनियान’, तीनों खान को साथ लाने पर Shah Rukh ने कभी किया था बड़ा दावा, वायरल हुआ पुराना वीडियो

एफएनएन,नई दिल्ली : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन की चर्चा पूरे देश में हुई। माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक के मालिक से लेकर अमिताभ बच्चन तक, कई नामी चेहरों ने मुकेश अंबानी की पार्टी की रौनक बढ़ाई। इनमें बॉलीवुड के तीनों खान का नाम भी शामिल है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में न सिर्फ शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने हिस्सा लिया, बल्कि स्टेज पर परफॉर्म भी किया। इस बीच शाह रुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ शाह रुख का पुराना वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने साथ मिलकर डांस किया। देखने वालों के लिए ये एक अदभुत नजारा था, क्योंकि इनका साथ आना किसी चमत्कार से कम नहीं था। यहां तक की शाह रुख खान ने एक बार खुद दावा किया था कि तीनों खान को साथ लाने में लोगों के कपड़े बिक जाएंगे।

शाह रुख बोले बिक जाएंगे कपड़े

अंबानी की पार्टी से तीनों खान का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ऐसे में फैंस ने किंग खान का एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला। इस वीडियो में एक फैंस ने शाह रुख खान से सवाल किया कि क्या कभी तीनों खान आमिर, सलमान और शाह रुख साथ आ सकते हैं। इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, “आप अफोर्ड कर सको, तो ऑफर कर दो। बेटा चड्ढी-बनियान बिक जाएगी तीनों का साइन करते- करते।”

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

शाह रुख खान का वीडियो इतने पर ही खत्म नहीं हुआ। एक्टर के दावे के बाद वीडियो में मुकेश अंबानी के एक पुराने क्लिप का हिस्सा जोड़ दिया। जिसमें वो कह रहे हैं- मैं आपको सीरियस नहीं लेता। इसके बाद वीडियो में शाह रुख खान, आमिर खान और सलमान खान साथ में अंबानी की पार्टी में डांस करते हुए नजर आते हैं। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments