03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हर मोर्चे पर विफल हुई केंद्र और प्रदेश की सरकार : जरिता

एफएनएन, रुद्रपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड की मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बात किसानों की हो, आशा वर्कर की, बिजली कर्मचारियों की या फिर बेरोजगारों की, भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस प्रदेश और देश में अपना परचम लहराएगी। पूर्व मंत्री और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा किस बिना पर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है ? यह जन आशीर्वाद नहीं, जन अभिशाप यात्रा है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर नहीं, वही उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय एवं प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रीत ग्रोवर ने कहा किभाजपा सरकार किसान सम्मान निधि के नाम पर ढोंग रच रही है। किसानों को बेवकूफ बनाकर पेट्रोलियम कंपनियों को खुली लूट की दावत दी जा रही है और उनकी तिजोरियां भरी जा रही हैं। पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने भी सरकार पर तंज कसे। इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और प्रदेश सचिव बीना जोशी भी मौजूद थीं।

  • लंबे समय बाद एक मंच पर दिखे विरोधी गुट

रुद्रपुर : लंबे समय बाद कांग्रेस के दो विरोधी गुट राष्ट्रीय प्रवक्ता के बहाने एक मंच पर दिखे। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गणेश उपाध्याय के साथ ही पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा भी एक मंच पर दिखाई दिए। ऐसे में चर्चा होती रही क्या यह चुनाव की हलचल है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img