03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधमसिंह नगर में मिला कोरोना संक्रमण का केस, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,रुद्रपुर : कोरोना संक्रमण का एक केस मिलने के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। बूस्टर डोज के लिए देहरादून से एक लाख कोवैक्सीन की डोज की मांग की गई है। साथ ही सभी सीएचसी प्रभारियों, उप जिला चिकित्सालयों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सैंपलिंग तेज कर दें।

वैक्सीनेशन के प्रभारी एसीएमओ डा. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले बाजपुर के 15 वर्षीय किशोर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके क्लोज कांटेक्ट में मिले चार अन्य लोगों की कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिली है। किशोर को खांसी, जुकाम की शिकायत थी।

एसीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन पूरी तरह समाप्त हो गई है। मुख्यालय से एक लाख डोज की मांग की गई है। साथ ही जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी प्रभारी, उप जिला चिकित्सालयों के प्रभारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने यहां पर हर हाल में कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपलिंग तेज कर दें।

एसीएमओ ने बताया कि अभी सभी आयु वर्गों में छूटे लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। जिले में कुल 47 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसीएमओ को निर्देश दिए हैं। वह अपने स्तर पर सभी प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सैंपलिंग में तेजी लाने की दिशा में प्रयास करेंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए भी जल्द मुख्यालय से डोज मिलने की संभावना है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img