03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर बनभूलपुरा के 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज, वीडियो के आधार पर चिन्हित किए जाएंगे आरोपी

एफएनएन, हल्द्वानी : चर्चित बनभूलपुरा में एक दिन पहले कुमाऊँ कमिश्नर द्वारा की गई छापेमारी के दौरान अवैध अतिक्रमण तत्काल ध्वस्त किए जाने के निर्देश देने के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों द्वारा भारी विरोध कर हंगामा काटा गया, जिसके बाद पुलिस को लाठी फटकारकर भगाना पड़ा।

इस मामले में नगर निगम ने 5 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि नगर निगम से मिली तहरीर के आधार पर 5 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही पुलिस वीडियो के आधार पर सभी को चिन्हित कर रही है।

गौरतलब है कि सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने बनभूलपुरा के गली नंबर 8 और 12 में छापेमारी कर दो बड़े अवैध निर्माण पकड़े थे, जिनको तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे, जिसका विरोध कर लोगों ने वहां जमकर हंगामा काटा था।

आपको बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्रफल अधिकारियों की खासी निगाहें हैं। इसकी बड़ी वजह रेलवे की जमीन से काबिज लोगों को हटाया जाना भी प्रस्तावित है। रेलवे भूमि का सीमांकन भी कर चुका है और 7 फरवरी को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने की भी उम्मीद है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img