03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केयर टेकर निकली हत्याकांड की मास्टर माइंड, पुलिस ने किया हत्या में शामिल महिला सहित युवक को गिरफ्तार

एफएनएन, किच्छा:  विगत दिनों पूर्व घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद पुलिस टीम ने परिवार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जाॅच प्रारम्भ करते हुए आज अपराह्न घटना का खुलासा कर दिया, इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित के परिवार में केयर टेकर के रूप में कार्यरत आरोपी संग एक अन्य को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर चोरी के आभूषणों को बरामद कर लिया।

बताते चले कि बीती 29 जून को वार्ड 15 निवासी आशीष जायसवाल पुत्र श्री हरीश चन्द्र जायसवाल ने तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा परवीन ने सूचना दी थी कि उसकी माता अपने कमरे मे मृत अवस्था में मिली है। जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामले को लेकर तहरीर सौप पुलिस से कार्रवाही की मांग की गयी, घटना के खिलासे को लेकर पुलिस द्वारा टीमों का गठन करते हुए आज अपराहन खुलासा करते हुए घटना में लिप्त केयर टेकर अंजली पुत्री श्रीकान्त शर्मा नि0 पंत कालोनी किच्छा व शिवम पुत्र अनिल निवासी ग्राम चीनोर थाना सदर जिला शाहजहांपुर उ0प्र0 को गिफ्तार कर लिया, पुलिस ने बताया कि आरोपी हल्द्वानी रोड स्थित बेनीमजार से आगे, निर्माणाधीन जेल के सामने सडक किनारे से अन्यत्र फरार होने के प्रयास में थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम दोनों ने मिलकर मृतका विजय लक्ष्मी की कुशन तथा पायदान से मुंह व गला दबाकर हत्या कर गले से सोने की चैन, हाथ से सोने की अंगूठी तथा पर्स जिसके अन्दर दो चांदी के सिक्के व 2500 रुपये नकदी लूटी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से मृतका विजय लक्ष्मी की हत्या कर लूटा गया माल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि अजंली केयर टेकर के रूप में बुजुर्ग महिला की देखभाल कर रही थी तथा विजयलक्ष्मी के घर अंजली का बाॅयफ्रेड भी आया करता था। इस दौरान अजंली को जब अपने घर बनाने के लिये पैसों को जरूरत हुई तो उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बुजुर्ग के घर से आभूषण चोरी करने की योजना बना ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए घटना का खुलासा करते हुए अग्रिम कार्रवाही प्रारम्भ कर दी।

ये भी पढ़ें…बारिश के कारण नैनीताल जिला बेहाल, अब भी बंद 14 सड़कें, नुकसान का होगा सर्वे

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img