03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून के दशहरा ग्राउंड में गड्ढे में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पड़ी भारी, मुकदमा दर्ज होगा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस को जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर बच्चे का शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया. आज शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी. एसएसपी ने निमार्ण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं.

गड्ढे में डूबा पांच साल का बच्चा

 बता दें कि जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर मंडी में काम करता है. जितेंद्र का 05 वर्षीय बेटा अधीर कुमार गुरुनानक स्कूल में पढ़ता है. गुरुवार को अधीर खेलने के लिए निकला. जब अधीर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी तलाश करते रहे. इसी दौरान परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की पुलिस को सूचना दी. रात करीब 10 बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में तीन से चार फीट के गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है. पुलिस ने गड्ढे से बच्चे को बाहर निकाला. बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. चेकअप के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ठेकेदार पर दर्ज होगा मुकदमा

थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को गड्ढे से बाहर निकला. अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. एसपी द्वारा निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी.

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img