Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुड़की: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर बाल-बाल बचा

रुड़की: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर बाल-बाल बचा

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वाहन स्वामी ने बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई. हादसा होने के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन इस हादसे में कार बुरी तरह से जल गई. बताया गया है कि कार स्वामी किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की आया था.

जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी गुरुवार की देर शाम संजय पुत्र इलम सिंह, निवासी ग्राम रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश अपनी अल्टो कार से मंगलौर के रास्ते से होते हुए रुड़की स्थित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे, जैसे ही वह कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेसिफिक होटल के पास पहुंचे तो उनकी कार से अचानक धुंआ निकलने लगा, वहीं वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दी और तत्काल नीचे उतर गए. देखते ही देखते कुछ ही पल में कार ने आग पकड़ ली, आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments