03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ हाईवे पर कार गंगा में समाई, सहारनपुर के दो कारोबारियों की मौत

एफएनएन, देवप्रयाग : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज हुए एक सड़क हादसे में कार में सवार दो लोगों की गंगा नदी में कार सामानें से मौत हो गई। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक हादसे में आल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब पौने आठ बजे यह घटना घटी। दोनों मृतक सहारनपुर के निवासी खुर्शीद (43) पुत्र राशिद और शहाबुद्दीन (33 ) पुत्र अब्दुल हाफिज कार में सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का काम करते थे। इसके लिए वे उत्तराखंड आए थे। रविवार को भी वे दोनों श्रीनगर से सामान खरीदकर सहारनपुर के लिए निकलते थे। सुबह करीब पौने आठ बजे वे दोनों कार से श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार चिलांग डांग मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नीचे नदी होने के कारण उनकी कार खाई से होते हुए नदी में समा गई, लेकिन वे दोनों छिटककर खाई की तरफ जा गिरे।स्थानीय लोगों ने जब खाई में कार गिरते देखा तो हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। खाई गहरी होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को शवों को निकलाने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। तब रस्सियों के सहारे शवों को निकाला जा सका। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

 

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img