03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीरथ सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण मामलों पर हो सकता निर्णय

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की महत्वपूर्ण  मंत्रिमंडल की बैठक आज । सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय हो सकता है। राज्य सरकार एक जुलाई से चरणबद्ध ढंग से यात्रा शुरू करने का निर्णय ले चुकी है। 11 जुलाई से राज्य के लोगों के लिए यात्रा खोलने की तैयारी है, लेकिन बृहस्पतिवार को एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को यात्रा टालने या यात्रा तिथि को आगे बढ़ाने को कहा है। इसके अलावा कोविड महामारी की तीसरी लहर के दृष्टिगत भी न्यायालय राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। कैबिनेट में इन दोनों ही मसलों पर सरकार नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा कैबिनेट में शिक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन और लोनिवि से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में प्राइवेट स्कूलों की फीस का कानून का प्रस्ताव भी आ सकता है। शिक्षा विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर शासन को पहले ही भेज दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी प्रस्ताव के कैबिनेट में आने के पहले ही संकेत दे चुके हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशें भी कैबिनेट के समक्ष रखी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय, खनन समेत अन्य कई मामलों में बैठक में निर्णय लिए जा सकते हैं।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img