03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिर्फ 3.5 लाख में खरीदिए घर, बुकिंग शुरू

एफएनएन, लखनऊ: अगर आपके पास आशियाना नहीं है तो आपका सपना जल्‍द ही साकार हो सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार लोगों को काफी सस्ते दामों में घर बनाकर दे रही है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आप मात्र 3.5 लाख रुपये में इस स्कीम का फायदा उठाकर घर अपने नाम करवा सकते हैं। दरअसल, सरकार ने इस योजना के तहत देश में करीब 1.12 करोड़ बनाने की बात कही है। इसमें कई राज्यों में घरों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, कुछ के लिए बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) मिशन के तहत बने मकानों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके तहत आप महज 3.5 लाख रुपये में अपने सपने का घर ले सकते हैं।

इस योजना के तहत बने घरों को राज्य के गरीब लोगों के बीच आवंटित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने पहले मकान देने के लिए 5 साल तक किस्त चुकाने का प्रावधान रखा था जिसे बदलकर अब तीन साल कर दिया है। जो भी गरीब व्यक्ति इस योजना के तहत घर बुक करवाएगा उसे मकान की पूरी राशि को तीन साल के अंदर चुकाना होगा। इस योजना का लाभ वही व्यक्ति ले सकता है जिसकी सालाना आय 3 लाख रुपये से कम हो। इकनॉमिक वीकर सेक्शन (EWS) को मिलने वाले इस घर का कार्पेट एरिया 22.77/34.07 वर्ग मीटर होगा।

ऐसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ लॉग इन करें।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img