Wednesday, March 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडताबड़तोड़ चली गोलियां, ऋषिकेश AIIMS में युवती की मौत; जानिए पूरा मामला

ताबड़तोड़ चली गोलियां, ऋषिकेश AIIMS में युवती की मौत; जानिए पूरा मामला

एफएनएन, उत्तराखंड : इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां दो भाइयों ने सगी बहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान युवती पुलिस अभिरक्षा में थी। कार में उसके साथ एक एसआई और एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थे। घटना में एक गोली बहन के सिर और दूसरी कमर में लगी। मंगलवार रात को ऋषिकेश एम्स में युवती की मौत हुई है। बताया गया कि युवती को फतेहपुरी सीएचसी पर मेडिकल के लिए लाया गया था। तभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के सहारनपुर में से सामने आई है। जहां गांव रामखेड़ी निवासी राखी (25) 16 मार्च को लापता हुई थी। परिजनों ने 17 मार्च को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि गांव निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। वहीं, 22 मार्च को युवती को कोई शख्स थाने के बाहर छोड़कर चला गया। पुलिस ने परिजनों को थाने में बुलाया गया। लेकिन, युवती ने उनके साथ जाने के लिए मना कर दिया। पुलिस ने युवती से संबंधित मामले में बयान दर्ज कराया गया।

इसके बाद युवती को फतेहपुरी सीएचसी पर मेडिकल के लिए लाया गया। जहां मेडिकल के बाद राखी को सहारनपुर लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में युवती के दोनों भाई मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। एक गोली कार का शीशा तोड़ते हुए युवती के सिर पर लगी। दूसरी गोली उसकी पीठ पर जा लगी। घटना के वक्त युवती कार में सवार थी। एसआई विजयपाल सिंह कार चला रहे थे। जबकि महिला कांस्टेबल प्रीति पीछे राखी के साथ बैठी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद राखी के भाई रवि और मोंटी मौके पर फरार हो गए। हांलाकि दरोगा विजयपाल सिंह ने भाग रहे दोनों हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथापाई करके भाग गए। आनन-फानन में राखी को सहारनपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने प्रेमी से शादी भी कर ली है। वहीं, एक हत्यारोपी भाई मोंटी ने वीडियो जारी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments