03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: 20 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया था. 22 मार्च को नए मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित किए गए थे. इन नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट विस्तार के बाद धामी मंत्रिमंडल की आज पहली बैठक हो रही है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है.

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक आज देहरादून सचिवालय में चल रही है. इस बैठक में 5 नए नवेले मंत्री भी शामिल होंगे. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस बैठक में नए मंत्रियों का परिचय होगा तो पंचायतीराज, वन, शिक्षा और परिवहन विभागों के विषयों पर बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं.

धामी कैबिनेट में शामिल हुए हैं 5 नए मंत्री: धामी मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल करने के बाद अब कैबिनेट फुल हो चुकी है. अब चूंकि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सिर्फ 9 महीने का वक्त बचा है तो ऐसे में आज सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में चुनाव को लेकर ही कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं.

रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग मिले हैं. भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबन्धन विभाग मिले हैं.

नए मंत्रियों की पहली कैबिनेट बैठक: आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन विभागों को लेकर भी कई विषयों पर निर्णय हो सकते हैं, जो इन नए विधायकों के लिए अलग अनुभव होगा. अभी तक बाहर से सरकार की नीतियों को देखने वाले ये विधायक मंत्री बनने के बाद पहली बार कैबिनेट में अपनी मांग और राय रखेंगे.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img