एफएनएन, बदायूं : बदायूं में दोनों बच्चों की हत्या के बाद आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था, जबकि उसके भाई जावेद ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया है। बच्चों के पिता विनोद ने पुलिस से अपील की है कि जावेद का एनकाउंटर न किया जाए, बल्कि उससे पूछा जाए कि यह वारदात क्योंं की। पुलिस विनोद को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा कि आरोपी से बच्चों के पिता की बात कराई जाएगी।
बता दें, दो बच्चों की हत्या करने का फरार आरोपी जावेद बेहद नाटकीय अंदाज में बरेली पहुंचा। एक ऑटो पर सवार होकर बोला मैं जावेद हूं, बदायूं वाला। ऑटो में सवार होने से लेकर उसकी पूरी बात का वीडियो बनाया गया है। वह जावेद ही है इसे साबित करने के लिए उसके आधार कार्ड भी देखे गए। वीडियो का बनाया जाना और उसे घेरे खड़े लोगों का उससे वैसे ही सवाल करना, जिससे वह बेकसूर जैसा दिखाई दे।
लोगों के सवाल पर जावेद कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, जो किया भाई साजिद ने किया। जिनके बच्चे मारे गए उनसे तो हम लोगों के बहुत अच्छे ताल्लुक थे। फिर ऐसा क्यों हुआ नहीं पता, लेकिन मैं वहां नहीं था। मैं डर कर बरेली आया हूं, मुझे यहां पुलिस के पास ले चलो।
इसके बाद जावेद ने जावेद ने बरेली में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद यहां की पुलिस से सूचना मिलने पर बदायूं से आई पुलिस टीम उसे ले गई। अब जावेद से पूछताछ की जाएगी।









