Friday, February 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपीलीभीत की दलित बस्ती में लगी आरएसएस की शाखा का बसपा नेताओ...

पीलीभीत की दलित बस्ती में लगी आरएसएस की शाखा का बसपा नेताओ ने किया विरोध, स्वयंसेवक के साथ की मारपीट, आरएसएस का ध्वज फेंकने का आरोप

एफएनएन, पीलीभीत : यूपी के पीलीभीत में संघ की शाखा लगाने गए स्वयंसेवकों के साथ मारपीट का आरोप लगा है. यही नहीं है कि आरोप है कि संघ का ध्वज उतार कर फेंक दिया गया. पुलिस ने स्वयंसेवक की तहरीर के आधार पर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष नागेंद्र गौतम, सर्वेश व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उसकी तहरीर ही नहीं ली गई. थाने में पुलिस के सामने ही उनके साथ आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज व अभरदाता की. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

  • क्या है पूरा मामला

दरअसल कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव रम्पुरा मिश्र देवस्थान पर दलित बस्ती के समीप संघ की शाखा का संचालन स्वयंसेवक देवेश कर रहे थे. आरोप है कि तभी गांव निवासी बसपा के विधानसभा अध्यक्ष नागेंद्र गौतम व सर्वेश ने आकर संघ का ध्वज उतार कर फेंक दिया.

वहीं दूसरे पक्ष बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह गौतम का आरोप है कि बसपा के विधानसभा अध्यक्ष ने केवल अन्य महापुरुषों के बारे में जानकारी देने के लिए संघ के लोगों से कहा था लेकिन संघ के लोग आरएसएस का प्रचार कर रहे थे साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि धर्म परिवर्तन कराने की भी संघ के लोगों की आशंका थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments