03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भ्रष्टाचार पर उपदेश देने के बजाय आत्मावलोकन करे कांग्रेस-भगत

Spread the love
  • तंज कसा- तीन गुटों में बंटी है कांग्रेस, एक राजीव भवन,दूसरा जाखन और तीसरा हल्द्वानी से होता हैं संचालित

एफएनएन,देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को भ्र्ष्टाचार पर उपदेश देने के बजाय आत्मावलोकन की जरुरत है। कांग्रेस को जरूर मंथन करना चाहिए कि आखिर वह क्यों सरकार में होने के बावजूद लोकसभा मेंं 11 सीटों पर सिमटकर रह गयी।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आरोपोंं पर पलटवार करते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में आबकारी, खनन तथा सभी विभागों में हुए घोटालोंं की तस्वीर सामने आयी थी और जनता ने अराजकता का राज देखा था।  इसके विपरीत भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने को हैंं लेकिन अभी तक भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नही आया है। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीरो टॉलरेन्स की नीति है। सरकार ने अभी तक भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी मुलाजिम को बचाने की कोशिश नही की, न ही दोषियों को बख्शा गया है। श्री रावत के नेतृत्व में सरकार पूर्ण पारदर्शिता व जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर चल रही है।
भाजपा अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस नेपथ्य की ओर जा रही है, इसलिए कांग्रेस अपने वजूद को बचाने के लिए रचनात्मक विपक्ष के बजाए विरोध की राजनीति कर रही है। जबकि कांग्रेस में गुटबाजी के हालात जगजाहिर है। कांग्रेस में फिलहाल 3 संगठन चल रहे है जिसमे एक राजीव भवन से,दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जाखन स्थित आवास से व तीसरा हल्द्वानी से नेता प्रतिपक्ष चला रही है। सभी अपने नंबर आगे करने के फेर में सरकार पर आरोपो की झड़ी लगा रहे है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। बहुमत की सरकार डरती नही है क्योकि उसे जनता का समर्थन हासिल होता है। बेहतर होगा कि कांग्रेस भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर खुद के कार्यकाल को देखेंं। भाजपा को सदन से लेकर आमजन की अदालत में पूरा समर्थन है और कांग्रेस के नाकारापन के कारण राज्य की जो दुर्गति हुई है, भाजपा अभी उसे संवारने में लगी है। कांग्रेस को जनता दोबारा सबक सिखाने के मूड में है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img