03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ब्राह्मण समाज ने सीएम को भेजा ज्ञापन, एसआईटी की जांच पर उठाया सवाल

Spread the love
  • लखीमपुर खीरी में तिकुनिया में हुई हिंसा मामले में आठ लोगों की मौत में 4 किसान 3 भाजपा के कार्यकर्ता और रेट पत्रकार की मौत हो गई थी इस मामले में दो एफ आई आर दर्ज हुई थी पहली एफ आई आर किसानों की तरफ से दर्ज थी जिस पर कार्रवाई करते हुए के लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरी एफ आई आर किसानों के खिलाफ हुई थी।

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : तिकुनिया में हुई हिंसा के मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही करने पर ब्राह्मण संगठनों ने भी विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी खीरी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को एक ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की जांच कर रही एसआईटी की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही मामले की पूरी सीबीआई जांच की संतुष्ट करने और मृतकों के परिवार के लोगों को नौकरी देने की मांग की है। दरअसल तीन अक्टूबर को जिले के तिकुनिया में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद अजय मिश्र टेनी को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों को थार गाड़ी से कुचल कर हत्या करने के आरोप में मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत छह लोग हिरासत में हैं । ब्राह्मण समाज का कहना है कि एसआईटी ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए एक एफआईआर पर 6 लोगों को हिरासत में ले चुकी है ।

वही दूसरी तरफ से दर्ज तीन भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार को पीट-पीटकर मौत के मामले में दर्ज हुई एफआईआर में कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नंद कुमार मिश्रा, राघव राम तिवारी, कुमुदेश शुक्ला, सूरज त्रिवेदी, उमा शंकर मिश्रा, ज्योति शुक्ला, रामेश्वरी दीक्षित, अनुराग तिवारी, सत्येंद्र नाथ दीक्षित, अनुज मिश्रा, निर्देश दीक्षित, हरिद्वार बाजपेयी, रमेश चंद्र मिश्र, हिमांशु प्रकाश तिवारी, प्रेम शंकर बाजपेयी, अनूप अवस्थी, आशीष त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, विवेक अवस्थी , अभिनव मिश्र, नरेंद्र शुक्ल, विनोद पांडेय, सुधांशु धर पांडे समेत ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img