03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा पर लगाई गई अस्थाई रूप से रोक, बदरीनाथ की यात्रा फिलहाल जारी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते ये फैसला लिया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। उन्हें को अपने सुरक्षित गंतव्य को जाने को कह दिया गया है। वहीं, बदरीनाथ की यात्रा जारी है। सीएम धामी ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए तीन धामों की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी जारी है। रविवार सुबह से ही राज्‍य के इलाकों में बारिश हो रही है। एहतियातन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्‍य पडावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।

इधर, उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने भी गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा को फ़िलहाल रोक दिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, उन्‍हें सुरक्षित गंतव्य को जाने को कहा जा रहा है। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बडकोट में रोका गया है, जबकि गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी और भटवाड़ी के पास रोका जा रहा है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

सीएम धामी ने अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी के मद्देनजर सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा करने वाले सभी लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि वे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। प्रयास करें कि इस अवधि में यात्रा करने से बचें।

सीएम ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डा एसएस संधु से फोन पर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए। आपको बता दें सीएम धामी अयोध्या के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। वे आज दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे।

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img