Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी के बदायूं में गंदगी को लेकर खूनी संघर्ष, डंडे से युवक...

यूपी के बदायूं में गंदगी को लेकर खूनी संघर्ष, डंडे से युवक को पीटा; इलाज के दौरान हुई मौत

एफएनएन, बदायूं :  यूपी के बदायूं में गंदगी को लेकर खूनी संघर्ष देखने को मिला। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मढ़ैया में गुरुवार शाम चाउमीन की रहेड़ी लगाने वाले धर्मेश का वहीं रहने वाले मान सिंह से गंदगी साफ करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें मान सिंह पक्ष के लोगों ने धर्मेश के साथ मारपीट कर दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
इलाज के दौरान धर्मेश ने तोड़ा दम

स्वजन धर्मेश को मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान धर्मेश ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन शव गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धर्मेश के स्वजन की ओर से पुलिस को मान सिंह समेत छह आरोपितों के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया गया है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:बाथरूम में रखी बोतल उठाकर एक युवती ने पीया तेजाब, पड़ोस की महिला पर उकसाने का आरोप

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments