03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मां ने ही अपनी 22 दिन की बेटी की गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां ने ही अपनी 22 दिन की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सास-ससुर के झगड़े में आरोपी मां ने ये सब किया. फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक महिला का पति विदेश में नौकरी करता है.

जानकारी के मुताबिक मामला बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव का है. यहां पहले 22 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था. हालांकि जब बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो, सबसे होश उड़ गए. क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण गला दबाना सामने आया है. यानी 22 दिन की बच्ची की हत्या की गई.

इसके बाद पुलिस ने मृतक दादा की तहरीर पर मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पारिवारिक विवाद के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें डॉक्टरों ने स्पष्ट पुष्टि की है कि बच्ची का गला दबाया गया था.

रिपोर्ट के आधार पर केशर सिंह ने बैजनाथ थाना कोतवाली में बच्ची की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि मां का यह कृत्य बेहद दुःखद है, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. इस घटना के बाद गांव के लोग भी हैरान हैं.

बता दें कि बीते साल मार्च 2025 में हरिद्वार जिले से भी इस तरह का मामला सामने आया था, जहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी थी. आरोपी महिला ने भी पहले पुलिस और परिजनों को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस के आगे उसकी कोई भी चाल कामयाब नहीं हो पाई थी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था.

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img