03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी कल आएंगे, कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कमर कस ली है चुनाव की तैयारियों को लेकर कल 19 दिसंबर को भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी प्रथम बार जिला उधम सिंह नगर मैं प्रवास पर आ रहे हैं और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ रुद्रपुर में विभिन्न चरणों में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।

पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड चुनाव प्रभारी . केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी जी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री श्री अजय भट्ट जी का काल रविवार को रुद्रपुर प्रवास के कार्यक्रम है।प्रवास के तहत- प्रातः 10 बजे -गिल रिसोर्ट,रामपुर रोड, रुद्रपुर में चुनाव को लेकर अहम बैठक होगी।इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, मा. विधायक गण, मा.दर्जा राज्यमंत्री, मा. मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा प्रभारी/सह प्रभारी,सभी विधानसभाओं के कोर कमेटी के सदस्य एवं सभी विधानसभाओं की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, सभी विधानसभाओं के पूर्णकालिको के साथ ही विभिन्न संस्थाओं से जुड़े संभ्रांत लोग हिस्सा लेंगे। बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर व्यापक रणनीति तय की जायेगी। एवम आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तय होगी। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री विवेक सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीधर मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ललित बिष्ट भी मौजूद थे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img