03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राशन कार्डों को ऑनलाइन करने में आ रही दिक्कतों को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी से मिले भाजपा कार्यकर्ता

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना व जिला पूर्ति अधिकारी से मौके पर ही त्वरित समाधान कराया। ऑनलाइन राशन कार्ड चढ़ने में आ रही समस्याओं तथा उपभोक्ताओं को राशन मिलने में हो रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुशील यादव उर्फ नीटू व मंडल महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि डिपो वाले राशन कार्ड ऑनलाइन न होने की बात कहकर कई उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं तथा राशन नहीं दे रहे जबकि उनका राशन कार्ड ऑनलाइन है। उन्होंने रुद्रपुर शहर के प्रत्येक डिपो पर ऑनलाइन हो गए राशन कार्डों की लिस्ट चस्पा करने का सुझाव दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने सहमति जताई। इससे जिन उपभोक्ताओं के कार्ड ऑनलाइन हो गए हैं, वह प्रत्येक डिपो पर चस्पा की गई लिस्ट में अपना नाम देखकर आसानी से राशन प्राप्त कर सकते हैं। डिपो वाला उन्हें गुमराह नहीं कर पाएगा। बाकी के बचे कार्डों की ऑनलाइन प्रक्रिया में तेजी लायी जाएगी, जल्द ही सभी राशन कार्ड ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। मिलने वालों में मंडल महामंत्री सुनील यादव, गजेंद्र प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, डॉ०महेश कोली, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अयूब अंसारी मौजूद रहे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img