03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिस्टम की लापरवाही पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को झेलना पड़ा लोगों का विरोध, देखिए वीडियो

एफएनएन, रुद्रपुर : पानी से हुई बर्बादी और सिस्टम की लाचारी का सच जानने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बड़े विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके सामने ही सरकार और नेताओं दोनों को नाकारा कह दिया। ऐसे में मदन कौशिक को तेज कदमों के साथ वापस लौटना पड़ा। आपको बता दें कि 2 दिन की मूसलाधार बारिश से लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। मलिन बस्तियों का बुरा हाल है। सिस्टम पूरी तरीके से फेल है। ऐसे में लोगों को अभी तक राहत नहीं उपलब्ध कराई जा सकती है। अव्यवस्थाओं के चलते नेताओं का दौरा लोगों को अखर रहा है।

आज जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आपदाग्रस्त क्षेत्रों में दौरे को पहुंचे तो लोगों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि सरकार ने पूरी तरह से इस आपदा में बर्बाद हुए लोगों की अनदेखी की है। कोई राहत अभी तक नहीं पहुंची है। लोगों का विरोध देखते हुए मदन कौशिक को तेज कदमों के साथ बस्तियों से बाहर निकलना पड़ा।

उनके साथ शहर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह व जिला महामंत्री विवेक सक्सेना आदि थे। इन सभी ने लोगों को जैसे-तैसे समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे।

Hot this week

Dehradun में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 3 जगह होगी नाइट एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

एफएनएन, देहरादून : आपातकालीन परिस्थितियों और संभावित आपदा से...

Kotdwar : खाई में गिरी ईको कार, हादसे में 6 लोगों के हताहत होने की सूचना

एफएनएन, कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल ब्लॉक...

Uttarakhand में IAS और PCS अधिकारियों के बड़े तबादले, नैनीताल के DM भी बदले

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में विधानसभा चुनाव 2027 से...

Delhi में पड़ोसियों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक की मौत, तीसरी मंजिल से सिर पर फेंका गैस सिलेंडर

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बिंदापुर एक्सटेंशन...

Topics

Kotdwar : खाई में गिरी ईको कार, हादसे में 6 लोगों के हताहत होने की सूचना

एफएनएन, कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल ब्लॉक...

Uttarakhand में IAS और PCS अधिकारियों के बड़े तबादले, नैनीताल के DM भी बदले

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में विधानसभा चुनाव 2027 से...

Silkyara विजय के तीन साल पूरे, देहरादून में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के ऐतिहासिक सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img