Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबेटे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत भी कोरोना पॉजिटिव

बेटे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत भी कोरोना पॉजिटिव

  • पार्टी में मची खलबली, संपर्क में आए विधायकों व कार्यकर्ताओं की लिस्ट बना रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

एफएनएन, देहरादून : पुत्र विकास भगत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। वह किन-किन भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ ही मंत्रियों के संपर्क में आए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। बंशीधर भगत के बेटे भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार सुबह बंशीधर भगत का सैंपल लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में भगत से मिलने वाले लोगों की सूची जुटा रहा है। बता दें कि कोरोना संक्रमण ने उत्तराखंड को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments