03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बंद कमरे में शुरू हुई भाजपा की बैठक, मीडिया की ‘ नो एंट्री ‘

Spread the love
  • शहरी विकास मंत्री बोले, भाजपा के पक्ष में माहौल, दोबारा बनेगी प्रदेश में सरकार

एफएनएन, रुद्रपुर : शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की गोपनीय बैठक शुरू हो गई। बैठक में मीडिया की नो एंट्री को लेकर चर्चाएं हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी में गुटबाजी को लेकर भी चर्चा होगी। दरअसल विधानसभा चुनाव निकट आते ही  दावेदारी को लेकर  पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच  खींचतान  चल रही है। ऐसे में कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए ताकि विपक्ष की ओर से की जा रही साजिशों पर रोक लग सके, और जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, ऐसे में उनकी मेहनत से भाजपा प्रदेश में दोबारा परचम लहराएगी। कौशिक ने कहा, पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है और आगे भी बना रहेगा। कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का भी मदन कौशिक ने जवाब दिया। जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेरी से जुट जाएं। भाजपा के पक्ष में माहौल है, ऐसे में हम प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस आपसी गुटबाजी में पूरी तरह घिर चुकी है। इस बार प्रदेश भर में उस की 11 सीटें आना भी मुश्किल है।मेयर रामपाल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। सरकार ने पिछले 4 सालों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, ऐसे में देश में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों के बलबूते चुनाव जीतेगी। उन्होंने तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया, जिसका प्रदेश के लोग लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img