03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पद से हटाए गए भाजपा नेता राधेश शर्मा, होटल में दबंगई पड़ी भारी

एफएनएन, रुद्रपुर : जगतपुरा के होटल में दबंगई भाजपा उतरी मंडल के नगर महामंत्री पर औऱ भारी पड़ गई है। पुत्र सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया है। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के निर्देश पर महामंत्री विवेक सक्सेना ने उन्हें अगले आदेश तक के लिए पद मुक्त कर दिया है। आपको बता दें कि राधेश शर्मा की दबंगई का वीडियो भी खासा वायरल हुआ था।

घटना आदर्श कालोनी निवासी पप्पू प्रजापति के जगतपुरा स्थित होटल में हुई थी। होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर होटल कर्मियों का पहले भाजपा महामंत्री के भाई से विवाद हुआ। कुछ ही देर बाद राधेश शर्मा, भाई प्रवेश शर्मा, कौशल शर्मा सहित दर्जनभर से अधिक लोगो के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंच गए और होटल में घुसकर तोड़फोड़ की थी। होटल स्वामी सहित कर्मचारियों के साथ भी जमकर हाथापाई भी की गई थी। इस हमले में होटल स्वामी पप्पू प्रजापति, संजय व रवि प्रजापति घायल हो गए थे। उनको गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। थाना ट्रांजिटकैंप पुलिस ने होटल स्वामी के पुत्र पवन कुमार प्रजापति की तहरीर पर प्रवेश शर्मा, राधेश शर्मा, कौशल शर्मा, पवन शर्मा, प्रातेश शर्मा, पंकज शर्मा, मोहित मिश्रा सहित अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img