Saturday, March 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभ्रष्टाचार के खिलाफ कैरोसीन की बोतल लेकर आत्महत्त्या करने चढ़ा भाजपा नेता,...

भ्रष्टाचार के खिलाफ कैरोसीन की बोतल लेकर आत्महत्त्या करने चढ़ा भाजपा नेता, प्रशासन में हड़कंप

एफएनएन, रुड़की : चकबंदी विभाग में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भाजपा नेता जगजीवन राम तहसील में एक पेड़ पर केरोसीन की बोतल लेकर चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी दी। उसकी इस धमकी से रुड़की तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सूचना पर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता को नीचे आने लिए कहते रहे लेकिन भाजपा नेता ने किसी की बात नहीं सुनी। उसका आरोप था कि चकबंदी विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला है।

किसानों की भूमि पर विभाग कब्ज़े करा रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार की लेकिन विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल भाजपा नेता जगजीवन राम प्रशासन की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है, हालांकि मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments