- एमआरडब्ल्यूएस की जगह लगे भाजपा नगर अध्यक्ष के पोस्टर
एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के एमआरडब्ल्यूएस के स्वागत कार्यक्रम को भाजपा नहीं हाईजैक कर लिया। स्वागत कार्यक्रम में एमआरडब्ल्यूएस के नहीं बल्कि नगर अध्यक्ष राकेश सक्सेना की ओर से लगे पोस्टर चर्चा का विषय बन गए। वजह यह भी थी कि एमआरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष देवेंद्र शाही खुद कांग्रेसी हैं।
आपको बता दें कि आज मेट्रोपोलिस रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भाजपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में नियमानुसार एमआरडब्ल्यूएस की ओर से स्वागत के बैनर और पोस्टर लगने थे लेकिन कार्यक्रम भाजपा ने ही हाईजैक कर लिया। मंच के पीछे भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश सिंह की ओर से स्वागत का बैनर लगाया गया जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि मंच पर देवेंद्र शाही खुद मौजूद थे इसलिए यह सवाल उठने लगे कि क्या शाही भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक शिव अरोड़ा समेत भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए तो यह मामला खासा सुर्खियों में बना हुआ है।