03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई चुनाव प्रबंधन समिति

Spread the love

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह संयोजक संयोजक, गजेन्द्र प्रजापति सह संयोजक बने

एफएनएन, रूद्रपुर: नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में व्यापक रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया। जिसमें जिला निकाय प्रभारी दीपक मेहरा नियुक्त यिके गये। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह चुनाव संयोजक और गजेन्द्र प्रजापति को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही ललित मिगलानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि नगर निगम चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, इस निकाय चुनाव पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है, उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय रूद्रपुर में इस बार भाजपा रिकार्ड मतों से हैट्रिक बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय के लिए चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है. जिसमें बतौर संयोजक निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह , सहसंयोजक गजेंद्र प्रजापति को प्रमुख रूप से जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव अभिकर्ता प्रमोद मित्तल, प्रत्याशी जनसंपर्क प्रमुख वेद ठुकराल बनाये गये।

इसके अलावा चुनाव कार्यालय के लिए यशपाल घई, अरविंद मिश्रा, विश्वनाथ शर्मा, चंद्रकला राय, नेहा मिश्रा को जिम्मेवारी सौंपी गयी। प्रशासनिक कार्य के लिए मनीष मित्तल, संजीव शर्मा, प्रचार सामग्री की व्यवस्थाओं के लिए तरूण दत्ता, सुभाष स्वर्णकार, रोविन विश्वास, मीडिया विभाग के लिए ललित मिगलानी, मयंक कक्कड़, विजय तोमर, सोशल मीडिया के लिए सुशील गावा, मानस जायसवाल, अतिथि व्यवस्था के लिए राकेश सिंह, विनय बत्रा, तरूण दत्ता, राजन राठौर, वार्ड बूथ स्तर के कार्यों के लिए अनिल चौहान, घर घर संपर्क की व्यवस्थाओं के लिए किरन विर्क, दिलीप अध्किारी, हिसाब किताब के लिए के के दास, सत्यप्रकाश चौहान, हरिमोहन शर्मा, रैली एवं सभा की व्यवस्थाओं के लिए धीरेन्द्र मिश्रा, रामप्रकाश गुप्ता, नत्थू लाल गुप्ता, युवा संपर्क के लिए हिमांशु शुक्ला,अजय तिवारी, विवेक दीप सिंह, महिला संपर्क के लिए रश्मि रस्तौगी, शालिनी बोरा, ओबीसी संपर्क के लिए नेत्रपाल मौर्या, उपेन्द्र चौधरी, एससी संपर्क के लिए सुरेश कोली, नरेश सागर, इसके अलावा विशेष संपर्क बैठकों आदि के लिए भारत भूष्ज्ञण चुघ्ज्ञ, विनय बत्रा, राजू शाह, पंकज बग्गा को जिम्मेवारी सौंपी गयी। आदित्रू कोठारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन समिति के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां इस चुनाव में भाजपा की जीत का आधर बनेंगी।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अतिरिक्त बीजेपी के सभी पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा पार्टी प्रत्याशियों की पक्ष में चुनाव प्रचार करने वाले हैं। सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले निगमों, निकायों एवं नगर पंचायतों के चुनाव अभियान में शामिल होंगे और इसी क्रम में विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि काम करेंगे।

अभी नाम वापिसी तक का समय हमारे पास है, लिहाजा उससे पहले सभी के लिए उनकी सभाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर रणनीति को अंतिम रूप देना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन सर्वाेपरि को ध्यान में रखते हुए सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करना है। पार्टी का निर्णय अंतिम और सामूहिक जिम्मेदारी से लिया जाता है। लिहाजा पार्टी को शत प्रतिशत विजय बनाने के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने का समय आ गया है।उन्होंने बूथ प्रबंधन को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि निकाय में किए सरकार के कार्यों को बूथों तक ले जाना है। बूथों पर जाकर नए वोटरों से संवाद करना है और जो वोटर जिलों से बाहर रहते हैं, उनसे भी संपर्क करना है। बीजेपी का मकसद मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी होना चाहिए। इसी तरह स्थानीय मुद्दों का चिन्हीकरण, वोटर लिस्ट, चुनाव सामग्री की चिंता भी हमे करनी है। इसी तरह है, लाभार्थियों और समाज के विशिष्ठ वर्ग से संवाद कर पार्टी के पक्ष में करने का प्रयास हमे करना है।

चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक में प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने सभी सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड, नगर पंचायत, नगरपालिका और निगमों पर भाजपा का परचम लहराना है। जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनजन के बीच पहुंचना है।प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उनके पास पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी का लोकप्रिय चेहरा है, जिस पर सवा करोड़ देवभूमिवासी भरोसा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जिलों में निकायों के संदर्भ में चुनाव संचालन समिति बना दी गई है, जिनमें समन्वय और चुनाव अभियान के प्रबंधन का काम सबको मिलकर करना है। सभी कार्यकर्ताओं को नेताओं को कहा गया है कि उन्हें अपने-अपने वर्गों में कार्यक्रमों का आयोजन करना है ताकि सर्व समाज भाजपा के पक्ष में एकजुट हों।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img