Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना आज सुबह की है। हत्यारे धामी की सुराग रस्सी कर रहे थे।वह उन्हीं के घर के बाहर खड़े थे। धामी के गेट खोल कर बाहर आते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। धामी घर के अंदर की ओर भागे और गिर पड़े। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारों की संख्या 4 थी, जो फरार हो गए। इस घटना से भदईपुरा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। धामी की हाल ही में शादी हुई है। उनका रुद्रपुर के कुछ लोगों से पैसों को लेकर विवाद भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार हत्यारे सफेद रंग की कार में आए थे जो किच्छा की ओर फरार हो गए हैं। प्रकाश धामी पर दो मुकदमे कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत हैं जिनमें एक  आईपीसी की धारा 307 व दूसरा  गैंगस्टर एक्ट का है। बिट्टू चौधरी हत्याकांंंड में प्रकाश बरी हो चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments