Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबाइक चोरी में अब नाबालिग भी शामिल ,चोरी की 4 बाइक समेत...

बाइक चोरी में अब नाबालिग भी शामिल ,चोरी की 4 बाइक समेत 3 दबोचे

एफएनएन,रुद्रपुर : वाहन चोर शातिरौ ने अब बाइक चोरी की घटनाओं में नाबालिग को भी शामिल कर लिया है ,ताकि किसी को शक ना हो और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आज 2 बाइक चोरों समेत एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई। कैंप थाना इंचार्ज विनोद फर्त्याल ने बताया कि 26 फरवरी को शिमला बहादुर निवासी भगीरथ मौर्य की बाइक संख्या यूके 06 ए ए 4619 चोरी चली गई थी ।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिडकुल ढाल पर चोरी गई बाइक के साथ राजा कॉलोनी निवासी शिवा पुत्र आशीष दास और सुभाष कॉलोनी निवासी राजेंद्र उर्फ सत्या उर्फ नन्हे पुत्र मडईलाल वह एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उक्त तीनों आरोपियों के घरों से चोरी की एक-एक और मोटरसाइकिल बरामद की ।पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल कौशल भाकुनी, दिनेश चंद ,राकेश खेतवाल ,नीरज शुक्ला शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments