03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वैष्णो देवी में पिटते-पिटते बचे बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव, हाथापाई करने को आमादा हुआ शख्स

एफएनएन, नई दिल्ली : जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ एक बुरी घटना हो गई। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव हाल ही में अपने दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर गए थे। इस दौरान वह भीड़ से घिर गए और झड़प हो गई।

दरअसल, कटरा में एल्विश यादव और राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया। एक शख्स ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ लिया और दोनों के बीच झड़प हो गई। एल्विश भी मारपीट का शिकार होते-होते बचे। हालांकि, समय रहते तुरंत वहां से निकाल दिया गया।

भीड़ से घिरे एल्विश यादव 

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने राघव को घसीट लिया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इतने में एल्विश वहां से भाग गए। शख्स, राघव का कॉलर पकड़कर उन्हें मारने की कोशिश करने लगा। इतने में गार्ड्स आए और वे राघव को लेकर चले गए।

इस वजह से हाथापाई करने को आमादा हुआ शख्स

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये झड़प एक सेल्फी को लेकर हुई। दरअसल, एक शख्स एल्विश और राघव के साथ फोटोज क्लिक कराना चाहता था। मना करने पर उसने गुंडागर्दी शुरू कर दी और मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर एल्विश और राघव का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जब विवादों में घिरे एल्विश यादव

कुछ समय पहले एल्विश यादव का नाम स्नेक वेनम मामले से जुड़ा था। उन पर सांप के जहर की तस्करी करने का आरोप था। यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में एल्विश ने सफाई दी थी कि यह सभी आरोप झूठे हैं।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img