Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबाबा तरसेम सिंह की हत्या में जल्द सामने आएगा बड़ा अपडेट, एसएसपी...

बाबा तरसेम सिंह की हत्या में जल्द सामने आएगा बड़ा अपडेट, एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने किया दावा

एफएनएन, रुद्रपुर : बाबा तरसेम सिंह की हत्या को लेकर एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले बेनकाब हो चुके हैं, शाम तक सारी स्थिति साफ हो जाएगी। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि जो दो लोग सामने आए हैं, उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी है। इन लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

उन्होंने इस घटना को बहुत ही दुखद बताया। कहा कि उच्च स्तर से इस पूरी घटना की जांच की जा रही है। पूछे जाने पर एसएसपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट हत्या के उस दावे पर कहा कि यह पोस्ट एक फेसबुक अकाउंट से की गई है, जिस पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। कहा कि हमारी टीमें आगे बढ़ रही हैं और जांच कर रही हैं। एसटीएफ, एसओजी और थाने की पुलिस अलग-अलग दिशा में काम कर रहे हैं। पुलिस टीम पांच राज्यों में कैंप कर रही हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में एक व्यक्ति पंजाब के तरनतारन जिले का जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के बहेड़ी का सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही हत्यारे सिख हैं, पगधारी हैं और दोनों की ही क्रिमिनल हिस्ट्री है। उन्होंने कहा कि तकनीकी, मैन्युअल और सर्विलांस के जरिए हम घटना की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस घटना के पीछे कोई चेहरा होगा तो उसे भी बेनकाब किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments