03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता, पहला श्रमिक टनल से निकला बाहर, पहुंची एंबुलेंस

एफएनएन, उत्तरकाशी : चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान आज सफल हुआ। उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। आखिरकार टनल में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने का काम आखिरी पड़ाव पर है। मंगलवार को सुरंग में ब्रेकथ्रू हुआ और स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। सुरंग में ब्रेकथ्रू हुआ और स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।

पहला श्रमिक आया बाहर

 सिलक्यारा सुरंग हादसे में आज बड़ी सफलता मिली है। हादसे के 17वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और मजदूर धीरे-धीरे बाहर आने लगे हैं। सुरंग में ब्रेकथ्रू के साथ ही टनल से पहला श्रमिक बाहर आ गया है।

अस्पताल है तैयार, मजदूरों का है इंतजार

चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बेड का अस्पताल तैयार है। मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए यहां पहुंचाया जाएगा। अस्पताल में डॉक्टरों भी अल्रट मोड में हैं।

सुरंग के अंदर ही होगा पहले स्वास्थ्य परीक्षण

पहले श्रमिकों का सुरंग के भीतर ही होगा स्वास्थ्य परीक्षण। दरअसल, सुरंग के भीतर जहां श्रमिक फंसे हुए थे, वहां का तापमान लगभग 30 से 35 डिग्री पर है, जबकि सुरंग के बाहर सिलक्यारा का वर्तमान तापमान 10 डिग्री के आसपास है। चूंकि, श्रमिक 17 दिन तक 30 से 35 डिग्री तापमान में रहे हैं, ऐसे में उन्हें एकदम से बाहर 10 डिग्री तापमान में नहीं लाया जाएगा।

सुरंग के अंदर ही थोड़ी देर रखे जाएंगे श्रमिक

 सुरंग से बाहर निकल जाने के बाद श्रमिकों को सुरंग के अंदर ही सुरक्षित स्थान पर कुछ समय के लिए रखा जाएगा

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img