Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयछत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन, गोलीबारी में 9 नक्सली ढेर; एनकाउंटर...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन, गोलीबारी में 9 नक्सली ढेर; एनकाउंटर जारी

एफएनएन, बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर हो गए। इसके अलावा कई नक्सली घायल हुए है।

गंगालुर इलाके में हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र गंगालुर इलाके में निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

9 नक्सली हुए ढेर

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में 9 नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। इसके अलावा कई नक्सली गोली लगने से घायल हो गए।

सोमवार को भी हुई थी मुठभेड़

बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बस्तर में 19 अप्रैल को होगा मतदान

उल्लेखनीय है कि बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव से पहले जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षाबलों द्वारा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments