03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अशोक गहलोत का बड़ा एलान, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लडूंगा चुनाव

एफएनएन, दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।

केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार  गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

Hot this week

Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में

एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग...

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img