Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaपुलिस का बड़ा एक्शन, CIA-3 ने बिजली तार चोरी गैंग पकड़ा, 14...

पुलिस का बड़ा एक्शन, CIA-3 ने बिजली तार चोरी गैंग पकड़ा, 14 गिरफ्तार

एफएनएन, करनाल : करनाल पुलिस की सीआईए-थ्री टीम ने बिजली की तार चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी दिन में रेकी कर रात के अंधेरे में कटर से हाई वोल्टेज बिजली तार काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. गिरोह अब तक लगभग 44 लाख रुपये की बिजली तारों पर हाथ साफ कर चुका था. आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और दो गाड़ियां बरामद की गई हैं. एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

संगठित तरीके से करते थे वारदात: पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले दिन के समय सुनसान जगहों और निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट साइटों की रेकी करता था. रात होते ही आरोपी कटर की मदद से बिजली की मोटी तारों को काटकर चोरी कर लेता था. चोरी की गई तारों को बाद में कबाड़ी के जरिए ठिकाने लगाया जाता था.

निर्माणाधीन 33 केवी बिजलीघरों को बनाया निशाना: मामले में जांच अधिकारी एएसआई जंगशेर ने बताया कि, “भिवानी की अग्रवाल कंपनी ने करनाल में कई जगह 33 केवी बिजलीघर निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था. इन्हीं साइटों से तार चोरी की घटनाएं सामने आईं. शुरुआती जांच में चार आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनसे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ.”

कई और वारदातों का खुलासा: पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने करनाल के निसंग, अलीपुर, रम्बा क्षेत्रों के साथ-साथ कैथल के पूंडरी इलाके में भी चोरी की वारदातें कबूली हैं. पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले बिजली का काम कर चुके थे, इसलिए उन्हें तारों की गुणवत्ता और कीमत की पूरी जानकारी थी.

नकदी, वाहन और कबाड़ी कनेक्शन उजागर: गिरफ्तार आरोपियों में 14 चोरों के साथ एक कबाड़ी भी शामिल है, जो चोरी का माल खरीदता था. पुलिस ने गिरोह के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां और 2.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.

सभी आरोपी करनाल के निवासी: जांच अधिकारी के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी करनाल जिले के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल करवाकर उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अदालत से रिमांड या न्यायिक हिरासत मिलने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी.

फरार आरोपी की तलाश जारी: कुल 15 आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से एक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का संदेश: करनाल पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. बिजली ढांचे से छेड़छाड़ न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments