03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी: बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, बागी 9 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Spread the love

एफएनएन, पौड़ी: भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर बीजेपी ने 9 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. यह कदम पार्टी अनुशासन और एकता बनाए रखने के लिए उठाया गया है. साथ ही, भाजपा संगठन अन्य संभावित असंतुष्ट लोगों पर भी नजर बनाए हुए है, ताकि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके

पौड़ी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जो नेता बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे हैं, उन पर कार्रवाई की गई है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के संविधान के अनुसार उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही वीरा भंडारी, कुसुम चमोली, प्रियंका थपलियाल समेत सभासद के रूप में वार्ड नंबर 2 से शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, वार्ड नंबर 4 से राकेश गौशाली, वार्ड नंबर 9 से रंजना और प्रियंका बहुगुणा जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं.

पार्टी ने सभी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर चुनाव लड़ रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है. बाकी जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, उन लोगों की पहचान की जा रही है. वहीं प्रयास किया जा रहा है कि उन लोगों को समझा बुझाकर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में जोड़ा जाए. पार्टी नहीं चाहती कि किसी अच्छे कार्यकर्ता को वो खो दें, उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Hot this week

rudrapur में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का सम्मान, IIA ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर...

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Topics

rudrapur में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का सम्मान, IIA ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर...

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Dehradun : हरिद्वार रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Dehradun हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर उस समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img