03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कैंची धाम के पास बड़ा हादसा ब्रेक फेल होने पर कार से टकराई बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची धाम के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। सोमवार को हल्द्वानी से रानीखेत द्वाराहाट की तरफ जा रही केएमओ की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकराकर उसके ऊपर गिर गई। बस कार के ऊपर पलटने से दोनों वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों में  सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार
वहीं, सड़क के बीच हादसा होने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को एक घंटे तक फजीहत का सामना करना पड़ा। बस के परिचालक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया बस में 10 यात्री सवार थे। बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार में खड़े वाहनों को बारी बारी से छोड़ा गया।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img