Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीभारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार, अल्फा...

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार, अल्फा से ज्यादा है संक्रामक

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार है. कोरोना का यह वैरिएंट भारत में प्रमुख संस्करण है. यह अल्फा से भी ज्यादा संक्रामक है. देश में इस वैरिएंट को चिंका का विषय बताया गया है, इसके 12 हजार से ज्यादा मामले अब तक पाए गए हैं. यह जानकारी NCDC (नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) के अध्ययन में सामने आई है.

Kasturi Vatika

डेल्टा (बी.1.617.2) अल्फा (बी.1.1.7) की तुलना में 50% तेजी से फैलता है. वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना के इस वैरिएंट से संक्रमित होने की संभावनाएं ज्यादा हैं. वहीं कोरोना के अल्फा वैरिएंट की बात करें तो अभी तक के अध्ययन में टीका लेने के बाद इस वैरिएंट से एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है. दूसरी लहर में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने सभी वैरिएंट को पीछे छोड़ दिया है. भारत में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट सबसे प्रमुख वैरिएंट है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments