03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शहरी विकास मंत्री से रुद्रपुर के विकास पर भारत भूषण चुघ ने की चर्चा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने देहरादून पहुंच शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की और उनसे रुद्रपुर क्षेत्र के कई विषयों पर चर्चा की ।भाजपा नेता चुघ ने बताया कि शहरी विकास मंत्री से नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम भंग हुए काफी समय बीत चुका है और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है ऐसे में नगर निगम का चुनाव भी शीघ्र कर दिया जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चुघ ने बताया कि शहरी विकास मंत्री अग्रवाल से बरसात के मौसम में रुद्रपुर में हो रहे जल भराव को लेकर भी वार्ता की गई, क्योंकि बरसात के बाद रुद्रपुर के विभिन्न इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण सैकड़ो हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम का ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाए और नदी नालों की व्यापक सफाई की जाए ताकि जल निकासी की व्यवस्था सुचारू हो सके और जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो ।उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्य गतिमान है इन विकास कार्य में और तेजी लाई जाए।

चुघ ने कहा कि रुद्रपुर व पूरे प्रदेश के नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायतों विस्तार के बाद कई ग्रामीण इलाकों को निगम में शामिल किया गया था लेकिन वहां रह रहे लोगों को भू स्वामित्व का अधिकार नहीं दिया गया था। जिसके चलते वहां के लोगों को निर्माण कार्यों में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।उन्होंने बताया कि यह मामला वह मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठा चुके हैं।

ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में जो नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में हजारों लाखों की संख्या में लोग निवास करते हैं ऐसे में भू स्वामित्व ना मिलने के कारण उन्हें कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा उन्हें अति शीघ्र भूस्वामित का अधिकार दिया जाए।शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य को अंजाम दे रही है और कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है ऐसे में यह मुद्दे भी सरकार के सामने रखे जाएंगे। इससे पूर्व चुघ ने शहरी विकास मंत्री को बुके भेंटकर उनका आभार जताया।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में अब शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 60 लाख रुपए, सैनिक संगठनों ने सीएम और सैनिक कल्याण मंत्री का जताया आभार

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img