03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत बंदः उत्तराखंड में भी दोपहर तक नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

    प्रशासन सख्तः जबरन प्रतिष्ठान बंद कराए तो भुगतेंगे उपद्रवी, डीएम देहरादून ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए साफ निर्देश

एफएनएऩ,देहरादूनः किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को बंद के मद्देनजर यूपी, दिल्ली, टनकपुर और हल्द्वानी के लिए देहरादून से रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर यह फैसला लिया है। यह फैसला ड्राइवर, कंडक्टर, बस और सवारियों की सुरक्षा के तहत लिया गया है। दोपहर तक माहौल देखने के बाद बसों को रवाना किया जाएगा।

यूनियन का दावाः नहीं प्रभावित होगी रोडवेज सेवा

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि बंद को देखते हुए सोमवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि माहौल के चलते मंगलवार को सुबह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, टनकपुर, हल्द्वानी के लिए बसें संचालित नहीं की जाएंगी। सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को इस बाबत हिदायत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि दोपहर तक सभी जगहों से माहौल का फीडबैक लेने के बाद ड्राइवर-कंडक्टर बसें लेकर रवाना होंगे। अशोक चौधरी के मुताबिक, यह फैसला केवल सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नहीं दिया समर्थन 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किसान आंदोलन को समर्थन नहीं दिया है। परिषद के महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि संभावित बंद में रोडवेज कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। परिषद से जुड़े सभी सदस्य रोजाना की भांति समय पर कार्यालय पहुंचकर काम करेंगे। इस संबंध में उन्होंने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भी भेजा है। 

सिटी बस सेवा नहीं होगी प्रभावित

देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल का कहना है कि मार्च से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बंद है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के समर्थन में तो न तो कोई राजनीतिक दल आया था, न ही कोई सामाजिक संगठन। न ही कोई किसान नेता आए। किसानों के खातों में सरकार ने पैसा भेजा, लेकिन परिवहन व्यवसायी राह तकते रहे। मुश्किल हालात में उनके साथ कोई खड़ा नहीं हुआ। लिहाजा, हम भी किसी भी किसान या अन्य संगठन को अपना समर्थन नहीं देंगे। सिटी बस सेवा प्रभावित नहीं होगी।

थमेंगे ट्रकों के भी पहिए

देहरादून ट्रक ऑपरेटर्स ने भी किसानों के समर्थन में भारत बंद को अपना समर्थन दे दिया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतारन सिंह अटवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। मंगलवार को ट्रकों का संचालन नहीं किया जाएगा। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर में सभी ट्रांसपोर्ट ऑफिस, स्पेयर पार्ट्स की दुकान, मिस्त्री भी अपनी दुकानें बंद रखकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।

जिला प्रशासन ने भी किए पुख्ता बंदोबस्त 

मंगलवार को आहूत भारत बंद को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर देहरादून जिला प्रशासन ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने जिले के सभी अपर जिला अधिकारी, उप जिलाधिकारियों और नगर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को जबरन किसी प्रतिष्ठान या परिवहन के साधनों को बाधित नहीं करने दिया जाएगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img