03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नेता की सूदखोरी से परेशान युवक हुआ लापता – लापता होने से पहले युवक ने मौहल्लेवासियों से आत्महत्या करने की बात थी बोली

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कथित तौर पर एक भाजपा नेता के उत्पीड़न से परेशान युवक ने घर से लापता हो गया। वही लापता युवक ने मौहल्लेवालो को आत्महत्या करने की बात बोली थी, जिससे परेशान लापता युवक के परिजनो ने तहरीर सौपकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रम्पुरा निवासी महेन्द्र ने बताया कि उसका भाई मनोज एक भाजपा नेता के यहां 6 हजार रूपये प्रतिमाह में कार्य करता था। इस दौरान वह भाजपा नेता उसके भाई को सैलरी के नाम पर टहलाता रहता था तथा कभी पूरे रूपये नहीं देता था। तीन साल काम करके उसके भाई ने उस भाजपा नेता के यहां से काम छोड़ दिया था। जिसके बाद उसके भाई ने जब नेता से अपना हिसाब मांगा तो उल्टा उस पर दो लाख 50 हजार रूपये निकाल दिये। जिसके लिए उसने उसके भाई को मानसिक रूपे से परेशान करना शुरू कर दिया। साथ ही गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। वही भाजपा नेता के उत्पीड़न से परेशान होकर युवके परिजनो ने उसे 50 हजार रूपये भी दे दिये। लेकिन उसके बाद भी भाजपा नेता ने उसके भाई का पीछा नहीं छोड़ा। जिससे परेशान होकर उसका भाई 6 अप्रैल को अचानक लापता हो गया। जिसकी खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला। वही पूछताछ में मौहल्ले वालो ने बताया कि उसका भाई आत्महत्या करने की बात बोल रहा था। वही उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। लापता युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि उसके भाई के साथ कुछ भी होने पर उसकी जिम्मेदारी उस भाजपा नेता की होगी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img