03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बंगाल चुनाव: टिकट बंटवारे में बीजेपी को करना पड़ रहा महामंथन, सुबह 4 बजे तक चली मीटिंग

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बीजेपी में (BJP) चार चरणों तक उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है| बाकी बचे हुए चरणों के लिए बीजेपी चुनाव समिति के सदस्यों ने नई दिल्ली में बुधवार की शाम बैठक की और एक-एक सीट पर नामों पर महामंथन किया| हालात ऐसे रहे कि बीजेपी को बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने और उस पर फैसला लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी| सूत्रों के मुताबिक बीजेपी चुनाव समिति की बैठक अहले सुबह चार बजे तक चली| चुनाव समिति की इस बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फिर से बैठक की| इससे पहले बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक भी हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री बी एल संतोष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे| दरअसल, रविवार को जारी हुए उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया था| कोलकाता में पार्टी दफ्तर के बाहर भी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण पर नाराजगी जताते हुए तोड़-फोड़ की थी और विरोध प्रदर्शन किया था| शायद इसीलिए, बीजेपी ने बाकी बचे चार चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने से पहले ये महामंथन की है, ताकि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जा सके और पार्टी के भीतर उपजने वाले अंसतोष को कम किया जा सके| उधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह कहकर असंतोष कम करने की कोशिश की है कि पार्टी ने उन्हें भी टिकट नहीं दिया है| उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मुझे चुनाव का पर्यवेक्षण करना है| इसबीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के पुरुलिया जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं|

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img