03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रपुर के पाले में आ सकती है बड़ी जिम्मेदारी, भरे जा सकते हैं मंत्रियों के रिक्त पदों समेत कई पद

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन , देहरादून/रुद्रपुर : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रपुर की पाले में बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। यानी जिसका लोगों को इंतजार है, वह इंतजार खत्म होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश में दायित्व बांटे जा सकते हैं। सूत्र की मानें तो विभिन्न निगमों, प्राधिकरण और आयोग में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के रूप में दिए जाने वाले दायित्व का विवरण स्वतंत्रा दिवस दिवस के पहले हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे और रविवार को उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई उनकी मुलाकात को इससे जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी। आपको बता दे कि धामी मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं, इसके साथ ही सरकार द्वारा दायित्वों का विवरण भी किया जाना है। इसको लेकर विधायक के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता टकटकी लगाए बैठे हैं। किसको क्या मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन रुद्रपुर खासा चर्चा में है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img